Pratapgarh Kunda News: महिला को पीटने पर एफआईआर दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थानाक्षेत्र के पटना गांव निवासी कुसुम पत्नी राजू सरोज ने न्यायालय में वाद दायर किया। जिसमें बताया कि 29 नवम्बर 2025 को करीब आठ बजे विपक्षी उसके सहन दरवाजे पर नींव खोदकर अवैध कब्जा कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी गालियां देते हुए उसे पीटने लगे। वह जाने बचाने के लिए घर के भीतर भागी तो आरोपी घर के भीतर घुस गए। उसका बाल पकड़कर घसीटते हुए मारा पीटा। घर में रखा सामान बिखेर दिया और तोड़फोड़ की। इससे उसका करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस को नामजद तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दूधनाथ, मुकेश सरोज, मोनी, पुत्तीलाल, सोना, आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.