Pratapgarh Kunda News: महिला को पीटने, जानलेवा धमकी में चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी मनीषा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 15 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे गांव के ही कुछ लोग लाठी लेकर पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर लाठी से मारा पीटा। आरोप है कि संदीप आए दिन उसको फोन कर जानलेवा धमकी देता है। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता मनीषा की तहरीर पर पुलिस ने संदीप कुमार, संजू, सीमा, दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवक को पीटने पर चार के खिलाफ केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.