प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। घर में झाड़ू लगाने के दौरान फर्राटा पंखा दूसरी जगह रखते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रसुलहा गांव निवासी राधेश्याम पाल की 40 वर्षीय पत्नी रविवार दोपहर घर में सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह कमरे में रखा फर्राटा पंखा दूसरी जगह रखने लगी। पंखे को हाथ लगाते ही गीता देवी करंट की चपेट में आ गई और झुलसकर फर्श पर गिर पड़ी। कुछ देर तक परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बाद में नजर पड़ी तो लोग बिजली आपूर्ति बंद कर उसे सीएचसी पट्टी ले गए। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: फर्राटा पंखे में उतरा करंट, 58 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गीता देवी को एक बेटी औ...