Pratapgarh Kunda News: महिला की करंट से मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- Pratapgarh Kunda News: परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। बोर्ड में पंखे का तार लगा रही महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोराली गांव निवासी 24 वर्षीय सतरूपनी शाम को घर के बोर्ड में पंखे का तार लगा रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आकर गिर गई। परिजन तुरंत उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए ले गए लेकिन उसकी मौत चुकी थी। परिजन शव लेकर घर लौट आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसे एक बेटा और 6 माह की बेटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.