प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 14 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नवाबगंज थाने के उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 13 अक्तूबर को वह पुलिस टीम के साथ आलापुर के कालाकांकर बाईपास के पास मिशन शक्ति के तहत लोगों को जागरूक कर रहे थे। तभी एक युवक उधर से आने जाने वाली महिलाओं से छेड़खानी, अश्लील शब्दों को उपयोग करने लगा। पुलिस ने उपनिरीक्षक मिथलेश की तहरीर पर शिव कुमार यादव निवासी हिनांहू नबाबगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की। महेशगंज थाने की उपनिरीक्षक वंदना वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने हीरागंज चौराहे पर महिलाओं से छेड़खानी और अश्लील हरकते करने के आरोपी विपिन गौतम निवासी भैरवपुर महेशगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...