Pratapgarh Kunda News: महिलाओं से छींटाकशी करते युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के उप निरीक्षक देव नारायण ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 26 अक्तूबर को वह गस्त पर थे, तभी बाबूगंज मेले में महिलाओं से एक युवक अश्लील बातें करते हुए छींटाकशी कर रहा था। उसकी हरकत से महिलाएं परेशान हो रही थी। दुखियापुर चौराहे के समीप से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की। उप निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजपाल निवासी लाला का पुरवा जमेठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.