Pratapgarh Kunda News: महिलाओं को पीटने पर दो के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के मियां का पुरवा पनाहनगर बरई गांव निवासी माया पटेल पुत्री अवधेश कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 28 जुलाई की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने घर पर खाना बना रही थी। तभी गांव के सुधीर शुक्ला, शुभम शुक्ला उसे गाली देने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे, उसकी भाभी संजना पटेल पत्नी पंकज पटेल को बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता माया पटेल की तहरीर पर पुलिस ने सुधीर शुक्ला, शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मारपीट में दो लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.