Pratapgarh Kunda News: महिलाओं को पीटने, तोड़फोड़ में नौ पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थानाक्षेत्र के पांडेय का पुरवा सकरदहा गांव निवासी शिव कुमार ने न्यायालय में वाद दायर किया। इसमें बताया कि 14 फरवरी 2026 को वह अपने भाई के साथ बहन की शादी का कार्ड बांटने गया था। तभी करीब तीन बजे गांव के कुछ लोग रंजिश में उसके घर पहुंचते ही गालियां देने लगे। उसकी पत्नी पुष्पा ने जब विरोध किया तो आरोपी उसे पीटने लगे। शोर सुनकर उसकी बहन रचना बचाने को दौड़ी तो उसे भी मारा पीटा। उसकी पत्नी को धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिरी तो उसका सिर फट गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपियों ने घर में रखे सामान को तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते चले गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सतई सरोज, हरिकेश, अखिलेश सरोज, शांति, शोभा, चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.