प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम है। यह बातें रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक में सक्षम फाउंडेशन भुपियामऊ के आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यशाला में अध्यक्ष डॉ. रणजीत सिंह ने कही। उप्र.ग्रामीण बैंक शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक एसके शुक्ला ने महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, वित्तीय साक्षरता आदि जानकारी दी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. किरन सिंह ने महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व नियमित टीकाकरण, स्वच्छता आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में चन्द्रावती, विमला देवी, क्रांति मौर्य, किरन, स्वाती सिंह, कल्पना मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...