Pratapgarh Kunda News: महावीर के जयकारों से गूंजा जैन मंदिर, तपस्वियों का हुआ सम्मान
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: पर्वराज पर्युषण के पावन अवसर पर मंगलवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर कटरा मेदनीगंज भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के महाभिषेक और विश्वशांति की कामना को लेकर शांतिधारा अभिषेक विधि-विधान से हुआ। शांतिधारा अभिषेक का सौभाग्य विजय लक्ष्मी जैन, शेखर जैन, महेश जैन और शुभम जैन को प्राप्त हुआ। मंगलमंत्रों एवं वाद्ययंत्रों के बीच भगवान महावीर का अभिषेक हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी मंदिर में मौजूद रहे। पर्व के दौरान एकाशन और निर्जला व्रत करने वाली सुनीता जैन, गीता जैन, अंतरा जैन, एकांशी जैन, निहारिका जैन, शिवानी जैन, अदिति जैन, प्रीति जैन, रचना जैन और रिंकी जैन को जैन समाज की ओर से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- पर्युषण पर्व के सातवें उत्तम तप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.