Pratapgarh Kunda News: महान संवाद केवल प्रतियोगिता नहीं, चिंतन का अवसर: रत्ना
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। दि ग्रेट अजगरा संवाद केवल एक प्रतियोगिता नहीं है। बल्कि युवाओं में चिंतन, तर्क, अभिव्यक्ति एवं संवाद की संस्कृति विकसित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह बातें राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र कालाकांकर में आयोजित दि गेट अजगरा संवाद की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहीं। कार्यक्रम में आठ प्रतिभागियों ने सहभागिता किया। आयोजक मंडल में अरविन्द कुमार बीडीओ कालाकांकर, बीडीओ कुंडा शिव बहादुर सिंह, निर्णायक मंडल में अंकिता पांडेय, डॉ.हिमेश तिवारी, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, सुशील कुमार, संतोष कुमार गौड़, लालता प्रसाद आदि रहे। इस मौके पर केबीके के प्रभारी डॉ. नवीन सिंह, डॉ. रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यक्ष प्रश्न में प्रतिभागियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.