Pratapgarh Kunda News: मवेशी से टकराकर युवक की मौत, साथी गंभीर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता।साथी संग किसी काम से बाइक से जा रहे युवक की बाइक अचानक सड़क पर आ गए मवेशी से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। परिजन घायलों को अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गड़ौली गांव निवासी राम राज सरोज का 22 वर्षीय बेटा संदीप सरोज, गांव के ही अपने साथी बधुई के 25 वर्षीय बेटे रंजीत के साथ बुधवार रात करीब आठ बजे बाइक से कहीं काम से जा रहा था। जैसे ही वह लोग कमंडीचक गांव के सामने पहुंचे अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: अन्ना मवेशियों के झुंड से टकराकर बाइक सवार जालौन के युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.