प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: खाखापुर गांव निवासी जयप्रकाश पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात में गांव में रामलीला चल रही थी। इसी दौरान उसकी गोशाला से मवेशी चोरी हो गए। गांव के लोग मवेशी को ढूंढने लगे तो चोर मवेशी छोड़कर भाग निकले। इस बीच गांव का एक युवक अपनी बाइक से चोर को छोड़ने चला गया। वापस आने पर ग्रामीण उस युवक को रोककर पूछताछ करने लगे तो झड़प हो गई। सुबह ग्राम प्रशासक रविंद्र यादव ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत करके मामले को खत्म कराया। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि घटना की जांच कराने के बाद दोनों पक्षों को छोड़ दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...