Pratapgarh Kunda News: मनोरोगी युवती को परिजनों से मिलाया
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतागपढ़। मानधाता के पूरेकौली चौराहे पर मंगलवार रात मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवती टहल रही थी। वह अपना सही परिचय नहीं बता पा रही थी। सूचना पर सिपाही पंकज कुमार, हरिनारायण पाल और महिला सिपाही शिखा कौशल मौके पर पहुंचे। उसे सुरक्षित थाने पर ले गए। युवती कुछ बता नहीं पा रही थी लेकिन अपने घर का पता लिखकर दे दिया। इसके आधार पर उसकी पहचान लालगंज के सराय चौबहिन की रहने वाली रूप में हुई। सूचना पर उसका भाई दिलीप मानधाता पहुंचा और उसके अपने साथ ले गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.