प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। कृपालु धाम मनगढ़ के भक्ति मंदिर पर आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए फायर बिग्रेड के जवानों ने गुरुवार को सुरक्षा गार्डो को आग से बचाव की जानकारी (मॉक ड्रिल) दी। कृपालु धाम मनगढ़ के भक्ति मंदिर में चार सितंबर को होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। फायर ब्रिगेड प्रभारी सौरभ सक्सेना की अगुवाई में टीम भक्ति धाम मनगढ़ पहुंची। भीड़ में किसी तरह की घटना न हो जाए इसके लिए मंदिर के सभी सुरक्षा गार्डों को मॉक ड्रिल के जरिए गैस सिलेंडर में आग लगने पर आग से बचाव और बुझाने के तरीके बताए। इस मौके पर शिवम, तेजनारायण समेत सभी सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...