Pratapgarh Kunda News: मधुमक्खी के हमले में वृद्ध की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 17 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। घर के सामने नीम के पेड़ में छत्ता लगाए मधुमक्खियों ने वृद्ध के ऊपर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर परिजन बचाने दौड़े तो मधुमक्खियों के डंक से वह भी घायल हो गए। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। बाघराय थाना क्षेत्र के पुराना जिल्ला कोर्रही गांव निवासी 86 वर्षीय राम प्रताप शुक्रवार को अपने नए घर में थे। शाम करीब चार बजे दरवाजे पर मौजूद नीम के पेड़ में लगे छत्ते से निकली मधुमक्खियों ने राम प्रताप पर हमला कर दिया। उनके डंक से तड़पते रामप्रताप की चीख सुनकर बीच बचाव करने दौड़ी 50 वर्षीय कमला देवी, 30 वर्षीय दीपचन्द्र, दीपचन्द्र की 3 वर्षीय मासूम बेटी अनन्या को भी मधुमक्खियों ने अपने डंक से घायल कर दिया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर शुक्रवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.