Pratapgarh Kunda News: मधुमक्खी के हमले में दो लोग जख्मी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी अम्बिका प्रसाद तिवारी का 60 वर्षीय दिनेश कुमार तिवारी और जुबराजगढ़ रैयापुर गांव निवासी अजेय कुमार की 19 वर्षीय बेटी प्रियंका कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी ने पत्थर मार दिया था। जिससे उधर से निकलने वाले लोगों को मधुमक्खियां काट रही थी। इस दौरान ये दोनों भी चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के डंक से अचेत होने पर उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.