प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव निवासी एक किशोर उड़ैयाडीह के समीप स्थित मदरसे का छात्र है। वह मंगलवार को मदरसे से लापता हो गया। मदरसे के मौलवी ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया तो पुलिस उसकी तलाश करने लगी। शाम को गाजीपुर जीआरपी ने उसे रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। रात में जीआरपी की सूचना पर पुलिस, परिजनों के साथ उसे ले आने के लिए गाजीपुर चली गई। सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि मदरसे से लापता छात्र को बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीम को गाजीपुर स्टेशन भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...