प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 11 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। विकास खंड बाबागंज की ग्राम पंचायत अर्जुन अतेरू में मतदाता सूची में अनियमितता की शिकायत ग्राम प्रधान ने कुंडा एसडीएम से की थी। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को अफसरों की संयुक्त टीम गांव पहुंची और मतदाताओं से बातचीत कर हकीकत जानी। अफसरों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की मौजूदगी में मतदाता सूची का सत्यापन किया। जांच के दौरान ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। अफसरों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जांच टीम में नायब तहसीलदार लालमणि सरोज, एडीओ पंचायत केवला प्रसाद और लेखपाल सतेंद्र सरोज शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...