Pratapgarh Kunda News: मजदूरी के विवाद में बैट से पीटकर की गृहस्वामी की हत्या
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। गांव के बाहर घर बनवा रहे अधेड़ को शनिवार देर रात मजदूरी के विवाद में मजदूरों ने बैट से पीटकर मार डाला। घटना के बाद मजदूर भाग निकले। अंतू थाना क्षेत्र के बघुमार गांव निवासी 52 वर्षीय राममिलन गुप्ता दिल्ली में नौकरी करता था। वह एक महीने पहले घर आया था। गांव के बाहर घर बनवा रहा था। शनिवार देर रात मजदूर काम करने के बाद बैठकर बात कर रहे थे। तभी मजदूरी को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। कुछ मजदूर शराब के नशे में भी बताए गए। अचानक उनके बीच विवाद बढ़ा और मजदूरों ने पास में ही पड़े बैट से राममिलन गुप्ता की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोग दौड़े तो हमलावर मजदूर भाग निकले। उसे मेडिकल कॉलेज ले आया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। एसओ अभिषेक सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.