Pratapgarh Kunda News: मछलियों के संरक्षण से स्वच्छ रहेगा गंगा जल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: मछलियां और कछुवे दोनों का धार्मिक महत्व है। इसके साथ दोनों गंगा के जल की सफाई का कार्य करते हैं। मछलियों के संरक्षण से गंगा का जल स्वच्छ रहेगा। यह बातें कालाकांकर गंगा घाट पर मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित रिवर रैचिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कही। एसडीएम अजय कुमार यादव ने कार्यक्रम की सफलता को गंगा पूजन किया। कालाकांकर गंगा घाट पर मत्स्य पालक विकास अभिकरण प्रतापगढ़ के प्र. मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश कुमार बौद्ध की देखरेख में मत्स्य विभाग के कर्मियों ने एक लाख मछलियों के बच्चे गंगा में छोड़े। इस मौके पर अरविन्द निषाद जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी, ग्राम प्रधान मनीष कुमार सिंह, कुंवर अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.