Pratapgarh Kunda News: मकान का एक हिस्सा गिरा, दीवारें जर्जर
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: बाबागंज। ब्लॉक के सूदन का पुरवा प्रीतमपुर गांव निवासी बासुदेव मौर्य का कच्चा मकान लगातार हो रही बरसात सीलन खाकर एक हिस्सा गिर गया। जबकि बाकी दीवारों में दरारें पड़ गई है जिससे परिवार के लोग दहशत में रह रहे हैं। परिवार के लोग पॉलीथीन लगाकर उसमें किसी तरह से गुजारा कर रहे हैं। प्रधान राजेश कुमार यादव ने कहा कि बासुदेव की दो बहुओं सविता पत्नी सुरेन्द्र कुमार और रेनू पत्नी अनिल कुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया गया है। अठैसा गांव निवासी रुपा देवी का मकान बरसात के कारण गिर गया, जिससे उसकी सारी गृहस्थी मकान के मलबे में दब गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात व सीलन से कच्चे मकान पर गिरा पेड़, वृद्धा घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.