Pratapgarh Kunda News: मंदिर से मूर्ति चोरी, केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चालाकपुर बाद फरोशान स्थित बाबा खीरीबीर धाम शिव मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर के चैनल का ताला, कुंडा और खिड़की की जाली काटकर अष्टधातु की मूर्ति, कई घंटे और दानपेटी से नकदी समेट ले गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी गांगपाटी दांदूपुर मुफरिद की तहरीर पर दिलीपपुर थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष दिलीपपुर विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.