प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- Pratapgarh Kunda News: देल्हूपुर। थाना क्षेत्र के कुशफरा स्थित वनसत्ती माता मंदिर से 10 अगस्त की रात चोरी हुए पीतल के घंटे बरामद कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआई अमित सिन्हा, मुकेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर विश्वनाथगंज स्टेशन के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मानधाता के धरमपुर निवासी संदीप सरोज और अरमान हैं। उनके पास मौजूद झोले से पुलिस ने चोरी गिए सात पीतल के घंटे बरामद किए। बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...