प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला। लालगंज इलाके के बनपुकरा (बरीबोझ) में रामेश्वरम धाम मंदिर के जीर्णोद्धार पर सोमवार को श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को समापन के बाद आचार्य योगेश, आचार्य धीरेन्द्र पाल तिवारी, साध्वी इंद्राणी नन्द गिरि के मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक और पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आसपास के लोगों ने भंडारे का प्रसाद लिया। संयोजन जगतपाल तिवारी, पूर्व प्रधान रामचन्द्र तिवारी के साथ पप्पू तिवारी ने किया। इसमें अधिवक्ता दीपेन्द्र तिवारी, केशवदत्त पांडेय, गंगा प्रसाद मिश्र, वीरेन्द्र तिवारी, दयाशंकर मिश्र, देवेन्द्र तिवारी आदि ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: हीरोडीह थाना प्रभारी ने किया झारखंडधाम में रुद्राभिषेक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...