प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मंदिरों से मुकुट और गहने उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा एक ही परिवार के चार लोगों को चोरी के मुकुट के साथ गिरफ्तार करके किया। उनके कब्जे से जेवरात के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटा, कैंची, बाइक आदि बरामद किया है।संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिद्ध पीठ मां भद्रकाली देवी मंदिर बाबागंज में लगे मां के चांदी के मुकुट की चोरी 25 अक्तूबर को दिन में हुई। सरांय कुंवर नैन धौरेहट के हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरियों के खुलासे में लगी रही। मुखबिर से मिली सूचना पर सोमवार को एसओ सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घेराबंदी कर सरैयां नौढ़िया निवासी किरन देवी उसके पति गिरीश कुमार, बेटो रोहित और लवकुश को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- मलंगवा हनु...