Pratapgarh Kunda News: भूमि विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा वृद्ध
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को एक बजे दिन में भूषलपुर के 65 वर्षीय हासिम तहसील में बने पानी की टंकी पर चढ़ गया। न्याय के लिए अधिकारियों की हीलाहवाली को लेकर कूदने की धमकी देने लगा। पानी की टंकी पर अधेड़ को चढ़ने की जानकारी मिलने पर राजस्व अधिकारी एवं अधिवक्ता पहुंचे। किसी तरह समझा बुझाकर उसे नीचे उतरवाया। सूचना पर पुलिस पहुंची उसे थाने ले गई। हासिम का आरोप है कि भाई ने उसकी जमीन अपने नाम करा ली है। वह उसे नहीं दे रहे हैं। कई बार शिकायत की पर कोई निदान नहीं हुआ। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे पूछताछ के लिए थाना ले आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.