प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। लीलापुर थाने के झलिहन का पुरवा (डांड़ी) निवासी शंभूनाथ की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राज गौतम सहित टीम लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि 26 जुलाई को रात करीब नौ बजे आरोपियों ने तंत्र-मंत्र के आरोप को लेकर घर पर आकर गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित और बेटे निकेश को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर आरोपियों ने जानलेवा धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राज समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: धान रोपाई के ठेके को लेकर महिला ठेकेदार की पिटाई, तीन पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...