Pratapgarh Kunda News: भीषण गर्मी के दौरान प्राथमिक विद्यालय में छात्र बेहोश
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: आसपुर देवसरा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तुरकौली में शुक्रवार को एक छात्र बेहोश हुआ तो हड़कम्प मच गया। अध्यापक उसे इलाज के लिए ले गए। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्यालय को बिजली का कनेक्शन नहीं मिल सका है। बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली के संचालित हो रहे विद्यालय में बच्चे आएदिन बेहोश हो रहे हैं। प्रधानाध्यापक रोहित यादव ने बताया कि विद्यालय के विद्युतीकरण के लिए लगभग एक वर्ष पहले 85,148 रुपये विद्युत निगम में जमा कराए जा चुके हैं। अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया। कई बार अधिशाषी अभियंता और अधीक्षण अभियंता से शिकायत की गई। हर बार केवल आश्वासन ही मिला। विद्यालय में बिजली न होने से पंखे नहीं चल पा रहे हैं। शुक्रवार को विद्यालय में पचहत्तर छात्र-छात्राएं आए हुए थे। गर्मी के कारण कक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.