Pratapgarh Kunda News: भीड़ के बीच सड़क मरम्मत होने से पुल पर लगा जाम
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 11 -- Pratapgarh Kunda News: बेल्हादेवी के पास सई नदी पुल पर शुक्रवार सुबह भीड़ के बीच मरम्मत कार्य के चलते जाम लग गया। देर तक मरम्मत कार्य किए जाने के कारण सदर मोड़ से चिलबिला तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस के तमाम प्रयास के बावजूद वाहन रेंगते नजर आए। सई नदी पुल के ज्वाइंटर कई महीने से दरक रहे थे। इस बीच सभी जवाइंटर के पास बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन में हो रही परेशानी दूर करने के लिए शुक्रवार सुबह गिट्टी डाली जाने लगी। करीब आठ बजे सड़क पर आवागमन बढ़ा तो जाम की स्थिति बन गई। एक ओर से अवागमन ठप होने की दशा में वाहनों की कतार बढ़ने लगी। सदर मोड़ से चिलबिला ओवरब्रिज तक वाहनों की कतार लग गई। दोपहर बाद तक हालात सामान्य नहीं हुए। शाम को भी लोगों को पुल पर जाम में फंसना पड़ा। इस दौरान लोग मरम्मत को लेकर नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.