प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव निवासी भाजपा नेता अरविंद तिवारी ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उनकी टेलीग्राम आईडी हैक कर ली गई है। आईडी से जुड़े लोगों को अश्लील संदेश और वीडियो के लिंक भेजे जा रहे हैं। इससे उनके संपर्क में रहने वाले लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आईडी हैक करने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पट्टी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...