Pratapgarh Kunda News: भागवत की कथा ज्ञान और वैराग्य का भंडार : राघवाचार्य
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: नगर पंचायत रानीगंज में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान में गुरुवार को श्री रामलला सदन के स्वामी राघवाचार्य ने कंस-वध, उद्धव-चरित्र, कालयवन उद्धार और भगवान श्री कृष्ण व माता रुक्मिणी के विवाह के पावन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। प्रसंग में बताया कि सभी को गो माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी-देवताओं की सेवा हो जाती है। बताया कि भागवत की कथा ज्ञान और वैराग्य का भंडार है। पूरा पंडाल जय श्री कृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान रहा। पूर्व मुख्य यजमान डॉ. माधुरी ओझा एवं पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने भगवान श्रीकृष्ण, भागवत भगवान और व्यासपीठ का विधिवत पूजन-वंदन किया। साथ ही कलाकांत ओझा, कृष्णकांत ओझा, राज्यसभा सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.