Pratapgarh Kunda News: भाई-बहन को पीटने पर चार के खिलाफ एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी रिया सरोज पुत्री राम दुलारे ने अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज को शिकायती पत्र दिया। 10 जुलाई को करीब तीन बजे वह अपने घर के सामने बर्तन साफ कर रही थी। तभी गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और उसे गालियां देते हुए पीटने लगे। उसकी चीख सुनकर उसका भाई राम नरेश बचाने दौड़ा तो उसको भी मारा पीटा। उसने किसी तरह तालाब में कूदकर जान बचाई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पुलिस से नामजद शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस ने राजू सरोज, भोला सरोज, लल्लू सरोज और बांके सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.