Pratapgarh Kunda News: भाई पर फावड़े से हमला, दो पर एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के महोखरी गांव निवासी विजय शंकर पुत्र राम सतन सरोज ने पुलिस को बताया कि 10 अक्तूबर को वह खेत गया था। वहां वह खेत की जोताई करा रहा था। इस दौरान उनके सगे भाई कृपाशंकर सरोज, गिरजा शंकर सरोज पहुंचे और गाली गलौच करते हुए मारपीट की। बगल पड़ा फावड़ा उठाकर उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.