प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मनार गांव निवासी मनोज कुमार पांडेय ने पु्लिस को तहरीर दी। बताया कि पांच जुलाई को करीब चार बजे शाम को उसके घर पर काम चल रहा था। तभी गांव के कुछ लोग पहुंचे और गालियां देते हुए उसे लाठी से पीटने लगे। शोर सुनकर उसका भाई बचाने को दौड़ा तो आरोपियों ने उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अनिल कुमार पांडेय, उसकी पत्नी रेखा देवी, बेटे विनय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...