Pratapgarh Kunda News: भरत मिलाप में युवक के अश्लील प्रदर्शन का वीडियो वायरल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: शहर में गुरुवार रात आयोजित भरत मिलाप में एक डीजे पर मौजूद युवक के अश्लील प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डीजे पर यूं तो भक्तिगीत बज रहा है लेकिन उस पर खड़ा युवक गले पर धार्मिक पट्टा धारण करने के बावजूद पब्लिक की ओर इशारा करते हुए अश्लील प्रदर्शन कर रहा है। वीडियो को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है। शहर कोतवाल सुभाष यादव ने बताया कि आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.