प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: सावन महीने में जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए की गई तैयारियां परखने के लिए शनिवार को डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर बाबा भयहरणनाथ धाम पहुंच गए। धाम परिसर सहित वहां तक पहुंचने वाले रास्तों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। डीएम-एसपी ने मंदिर परिसर में उपस्थित सभ्रांत नागरिकों, मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवर यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात...