Pratapgarh Kunda News: भतीजे का शव मिला, एकसाथ उठीं दो अर्थियां
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के मेढ़ौली गांव में उफनाए नाले में शनिवार शाम डूबे भतीजे का शव रविवार सुबह उसी स्थान पर उतराया तो उसे बाहर निकाल लिया गया। उसे बचाने में डूबे चाचा का शव घटना के बाद ही बरामद हो गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को दोनों की अर्थी एक साथ उठी तो वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा। रानीगंज थाना क्षेत्र के मेढ़ौली गांव निवासी फूलचंद विश्वकर्मा का 22 वर्षीय बेटा विकास शनिवार शाम घर के सामने से गुजरे नाले के बंधे पर टहल रहा था। बारिश से नाला उफनाने लगा तो उसके 45 वर्षीय चाचा नन्हेंलाल उसे घर बुलाने लगे। यह भी पढ़ें- नाले में डूब रहे भतीजे को बचाने के लिए कूदा चाचा; दोनों बह गए, प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा नाला पार करने के दौरान पैर फिसलने से विकास पानी में गिर गया। उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.