Pratapgarh Kunda News: भक्ति मंदिर में जन्मे कन्हाई, पूरे मनगढ़ में बाजे बधाई
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: रोहिणी नक्षत्र में शुक्रवार आधी रात को आनंदकंद सच्चिदानंद योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ। भगवान के जन्म लेते ही चारों ओर उत्सव का माहौल हो गया। अभिषेक आरती के बाद पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया, श्रद्धालु सुबह से ही कान्हा की एक झलक पाने को बेताब रहे। रात दो बजे तक भजन कीर्तन के साथ कन्हैया के प्राकट्योत्सव मनाया गया। पटाखों और आतिशबाजी से पूरा इलाका प्रकाशमान हो गया। देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आखिर वह दिन आ ही गया जिसका उनको बेसब्री से इन्तजार रहा। शुक्रवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। मंदिर में राधा कृष्ण के दर्शन कर लोग निहाल हो रहे थे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: नंद भयो गोपाल की जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी झांकियों का दर्शन कर आनंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.