Pratapgarh Kunda News: भंडारे का श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मां गायत्री सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से रविवार को शहर के अचलपुर स्थित एक पैलेस में रुद्राभिषेक और सुंदरकांड पाठ हुआ। हवन पूजन के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम पर भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहरलाल श्रीवास्तव, नितीश श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, रिशु श्रीवास्तव, मनीष सिंह, हनुमान मौर्य, प्रमोद सिंह, सूरज, सत्येन्द्र, अभिजीत, नमित, आशीष, मंजय, सुरेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.