प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में रविवार को रसोइयां सम्मान समारोह हुआ। इसमें ब्लॉक के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सेवारत रसोइयों को आमंत्रित किया गया। विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामयश सरोज ने ब्लॉक में पहुंची रसोइयों को माला पहनाकर सम्मानित किया। संयोजन बीईओ आशीष मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के स्वस्थ पोषण एवं नियमित उपस्थिति में रसोइया माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। संचालन सौरभ सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजवर ने किया। यह भी पढ़ें- रसोईयों के योगदान से ...