Pratapgarh Kunda News: ब्लॉक प्रमुख की बेटी के निधन पर संवेदना जताने पहुंचे राजा भैया
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। बाबागंज के प्रीतमपुर गांव निवासी ब्लॉक प्रमुख मालती रामयश सरोज की बेटी किरन का बीते दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार को जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' और एमलसी अक्षय प्रताप सिंह 'गोपाल' के साथ ब्लॉक प्रमुख के घर पहुंचे। शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई और सदैव सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव, विनोद यादव, पप्पन सिंह, पंकज यादव, दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.