Pratapgarh Kunda News: ब्लॉक गेट पर सेक्रेटरी की कार रोककर हंगामा, तोड़फोड़
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर संग्रामगढ़ विकासखंड के मुख्य गेट पर मंगलवार रात करीब नौ बजे कुछ ग्रामीण दो सेक्रेटरी और उनके सहायक कार रोककर हंगामा करने लगे। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। हालांकि बाद में उनके बीच समझौता हो गया। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दो युवतियां मंगलवार को अपने भाई के साथ बाइक से मानगढ़ धाम घूमने गई थीं। लौटते समय दखावपुर गांव के पास उनकी मुलाकात कार से जा रहे दो सेक्रेटरी और उनके सहायक से हुई तो विवाद हो गया। युवतियों ने उन पर छेड़खानी और अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया। आरोप के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग रामपुर संग्रामगढ़ विकासखंड कार्यालय के गेट पर एकत्र होकर सेक्रेटरी के आने इंतजार करने लगे। नरई चौराहा से लौटते समय जैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.