प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। खाखापुर विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33/11 की मेन लाइन के पोल का इंसुलेटर दग जाने से बुधवार सुबह 6 बजे खाखापुर विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन ब्रेकडाउन में हो गई। इससे गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। खाखापुर विद्युत केंद्र के कर्मियों ने मौके पर जाकर दूसरा इंसुलेटर लगाया। तब जाकर दोपहर में करीब 11:30 बजे लोगों को विद्युत आपूर्ति मिल सकी। साढ़े पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। जेई मनोज कुमार का कहना है कि मेन लाइन ब्रेकडाउन में हो गई थी। अब आपूर्ति चालू हो गई है। जो भी फॉल्ट था ठीक कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...