Pratapgarh Kunda News: ब्रेकर पर उछली बाइक, गिरकर महिला की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- Pratapgarh Kunda News: बेलखरनाथ धाम। पट्टी कोतवाली के डंड़वा महोखरी से ससुराल जा रही महिला की ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिरकर मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। उक्त गांव निवासी अरविंद तिवारी की भतीजी 40 वर्षीय रेनू की शादी आसपुर देवसरा के ढकवा हरिहरपुर निवासी प्रेम मिश्रा से हुई थी। वह गुरुवार को मायके से बाइक से ससुराल जा रही थी। अमरगढ़ बाजार के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक उछलने वह असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने घायल रेनू को अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर घर चले गए। मौत की सूचना मायके और ससुराल दोनों जगह चीत्कार मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.