Pratapgarh Kunda News: बैडमिंटन : मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ चैंपियन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता गुरुवार को मीरा भवन स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17, और 19 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रदर्शन किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ विजेता और प्रयागराज उपविजेता रहा। बालक वर्ग में प्रयागराज ने जीत हासिल की। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ विजेता और प्रयागराज उपविजेता रहा। इसी वर्ग में बालक में प्रयागराज विजेता और प्रतापगढ़ उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रयागराज विजेता और कौशाम्बी उपविजेता रहा। बालक वर्ग में भी प्रयागराज ने बाजी मारी और प्रतापगढ़ उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राम कुमार सिंह, मंजू सिंह और सुशील सिंह शामिल थे। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.