प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। दिलीपपुर के मरुआन गांव निवासी मिथलेश कुमार सिंह के पास 21 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि नरेश गोयल के खाते से 600 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। उसमें से उनके मुंबई में संचालित बैंक खाते में भी छह करोड़ रुपये गए हैं। इसकी जांच की जा रही है। उसके कहने पर मिथलेश सिंह ने 13 लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में वह 15 लाख रुपये की और मांग करने लगा तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। मिथलेश ने मामले में साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...