प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 2 -- Pratapgarh Kunda News: शहर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास शुक्रवार सुबह बिजली की शार्ट सर्किट से बेसमेंट में कपड़ों के शोरूम में आग लग गई। करीब स्थित जिम में पहुंचे युवकों ने धुआं उठते देख संचालक को फोन किया तो फायरब्रिगेड के लोग पहुंचे। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम संचालक के अनुसार घटना में करीब 85 लाख के कपड़े जल गए। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास स्थित विनय सिंह की बिल्डिंग के बेसमेंट में शहर के शिवजीपुरम निवासी रवि सिंह कपड़ों का शोरूम चलाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे करीब स्थित जिम में कुछ युवक पहुंचे तो शोरूम से धुआं उठते देखा। लोगों ने वहां लिखे रवि सिंह के मोबाइल नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम भी पहुंचे लेकिन तब तक आग शोरूम में फैल चुकी थी और...