प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- Pratapgarh Kunda News: शासन ने नई भर्ती के जरिए बेल्हा को 24 नए डॉक्टर दिए हैं। इससे उन सीएचसी, पीएचसी पर डॉक्टर तैनात करने में आसानी होगी जो लम्बे समय से डॉक्टरों की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। डॉक्टर विहीन अस्पतालों में उक्त डॉक्टरों को तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी नवागत डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनमें से दो डॉक्टरों की तैनाती डेरवा सीएचसी पर कर दी गई है। इसी तरह सीएमओ कार्यालय अन्य डॉक्टर विहीन अस्पतालों की सूची में नवागत डॉक्टरों की तैनाती कर रहा है। जिन डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया है उनमें डॉ. आकांक्षा पांडेय, डॉ. आदित्य, डॉ. अपूर्वा राज, डॉ. देवेश चंद्र, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. विशाल कुमार सरोज, डॉ. अंकुर द्विवेदी, डॉ. कुलदीप नीरज, डॉ. अरीबा फारूकी, डॉ. कविता देवी, डॉ. स...