Pratapgarh Kunda News: बेल्हा के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। पानीपत में नौकरी कर रहे देहात कोतवाली क्षेत्र के मतुई नमक सायर गांव के दो युवकों की रविवार को बोलरो की टक्कर से मौत हो गई। खबर गांव पहुंचते ही दोनों परिवारों में चीत्कार मच गया। गांव के लोग भी हादसे से स्तब्ध रह गए। मतुई नमक सायर के करीब 30 वर्षीय धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भीम सिंह और अमित सिंह पानीपत में एक कंपनी में काम करते थे। रविवार को दोनों एक ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई बोलेरो ने दोनों को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि भीम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अमित सिंह को आसपास मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.